Move to Jagran APP

भगवानपुर के 21 पैक्सों के चुनाव परिणाम की घोषणा

संवाद सूत्र, भगवानपुर प्रखंड के 21 पंचायतों के लिए कराए गए पैक्स चुनाव का मतगणना कार्य बुधवार की द

By Edited By: Published: Thu, 23 Oct 2014 01:03 AM (IST)Updated: Thu, 23 Oct 2014 01:03 AM (IST)
भगवानपुर के 21 पैक्सों के चुनाव परिणाम की घोषणा

संवाद सूत्र, भगवानपुर

loksabha election banner

प्रखंड के 21 पंचायतों के लिए कराए गए पैक्स चुनाव का मतगणना कार्य बुधवार की देर रात संपन्न हुआ। प्रखंड में सबसे अधिक मतों से महमदाबाद पैक्स प्रत्याशी सह मुखिया सुनील कुमार सिंह ने जीत दर्ज करायी। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अशोक सिंह को 501 मतों से पराजित किया। सुनील कुमार सिंह को कुल 635 मत जबकि उनके प्रतिद्वंदी अशोक सिंह को मात्र 13 मत ही प्राप्त हुआ। दूसरे सबसे अधिक मत से सहथा पैक्स के पूर्व अध्यक्ष मिलिंद कश्यप जीते। उन्होंने सरयुग शर्मा को 412 मतों से पराजित किया। वे दूसरी बार पैक्स अध्यक्ष पद की कुर्सी हासिल करने में सफल रहे। शंभुपुर कोआरी से विमलेश कुमार सिंह, करहरी पंचायत से ठाकुर नगीना सिंह, प्रतापटांड़ पूर्वी पंचायत से सुधा शर्मा, प्रतापटांड़ पश्चिमी से आशुतोष प्रियदर्शी, मांगनपुर पैक्स से हरिवंश राय ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को सुनील कुमार को 430 मतों के अंतर से हराया। वहीं भगवानपुर प्रखंड प्रमुख रेणु राय की गोतनी रीना राय मियांबैरो पंचायत से जीत दर्ज करायी। अकबर मलाही पैक्स से मुखिया मुन्नी देवी के पति मनोहर साह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी पूर्व पैक्स अध्यक्ष दिनेश प्रसाद चौधरी को मात्र 11 मतों से हराया। माधवपुर महोदत से सरोज प्रसाद सिंह 37 मतों से विजयी हासिल की। माधोपुर राम से पूर्व अध्यक्ष सुधीर कुमार तिवारी अपनी कुर्सी दुबारा बचाने में सफल रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.