सोनपुर में रेल सेक्शन इंजीनियर के साथ मारपीट
संवाद सहयोगी, सोनपुर सोनपुर रेल मंडल कार्यालय से डयूटी कर अपने आवास लौट रहे सोनपुर रेल मंडल के एक
संवाद सहयोगी, सोनपुर
सोनपुर रेल मंडल कार्यालय से डयूटी कर अपने आवास लौट रहे सोनपुर रेल मंडल के एक सीनियर सेक्शन इंजीनियर पर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान उनके साथ मारपीट की गयी। मारपीट में सेक्शन इंजीनियर घायल हो गए हैं। उनका इलाज रेल मंडल चिकित्सालय में किया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।
घटना सोमवार की देर शाम की है। घटना तब घटी जब सेक्सन इंजीनियर सुधीर कुमार झा कैरेज कंट्रोल से डयूटी कर हास्पिटल रोड स्थित अपने सरकारी आवास पर जा रहे थे। इसी बीच तीन-चार अज्ञात लोगों ने हमला किया और उन्हें मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। घायल सीनियर सेक्शन इंजीनियर को इलाज के लिए तत्काल लोगों ने रेल मंडल चिकित्सालय पहुंचाया। इस घटना की जानकारी होते ही स्थानीय पुलिस तथा रेलवे सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गई। इस संबंध में पूछे जाने पर इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष चंद्रभूषण मिश्रा ने बताया कि गंभीर रूप से घायल श्री झा बयान देने की स्थिति में नहीं थे। समाचार प्रेषण तक उनका इलाज रेल मंडल चिकित्सालय में किया जा रहा था।