Move to Jagran APP

भतीजे ने चलाई गोली, चाचा घायल

By Edited By: Published: Mon, 28 Jul 2014 10:52 PM (IST)Updated: Mon, 28 Jul 2014 10:52 PM (IST)
भतीजे ने चलाई गोली, चाचा घायल

संवाद सहयोगी, महुआ

loksabha election banner

भूमि विवाद को लेकर महुआ थाना क्षेत्र के तरौरा गांव में हुई गोलीबारी में भतीजे की गोली से चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल व्यक्ति को महुआ अनुमंडल अस्तपाल लाया गया। जहां से चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए पीएमसीएच भेज दिया। इस संबंध में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार तरौरा गांव के गया सिंह एवं राम बचन सिंह के बीच भूमि को लेकर वर्षों से विवाद चल रहा था। सोमवार को जमीन की मापी के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि गोलीबारी तक हुई तथा लगभग छह राउंड गोलियां चली। गोलीबारी में उमेश सिंह नामक व्यक्ति घायल हो गए। जिसे महुआ अनुमंडल अस्पताल लाया गया। जहां से गंभीर स्थिति में उसे पटना पीएमसीएच भेज दिया गया है। सूचना मिलते ही महुआ इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर स्थिति को शांत करते हुए काण्ड में संलिप्त सुनील कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया। वहीं गिरफ्तार सुनील सिंह ने बताया कि गोली किसी अन्य ने चलाई थी। उन लोगों के बीच आपसी कहासुनी हो रही थी इसी बीच किसी ने गोली चला दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.