मंदिर के लिए चंदा को ले कांवरियों से मारपीट
संवाद सूत्र, पातेपुर
पातेपुर थाना के गांरा लाइन होटल के समीप मंदिर के लिए चंदा मांगने को लेकर हुए विवाद को ले स्थानीय लोग एवं कांवरियों के बीच जमकर मारपीट हुई। आक्रोशित कावंरियों ने एक घंटे तक महुआ-ताजपुर मार्ग को जाम कर दिया। जिससे वाहन परिचालन बाधित हो गया।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाने के दिघरूआ गांव से कावंरिया चार चक्का वाहन से पहलेजा जल लाने जा रहे थे। इसी क्रम में गांड़ा लाइन होटल के समीप मंदिर में निर्माण कार्य के लिए कुछ लोग कावंरियों की गाड़ी रोक चंदे की मांग करने लगे। कावंरिया और स्थानीय लोगों के बीच इस विषय पर तू-तू, मैं-मैं होते ही जमकर मारपीट हो गई। जिसमें तीन कावंरियों के घायल होने की खबर है। घायल कावंरियों में एक महिला भी शामिल है। घटना की सूचना पाते ही पातेपुर एवं महुआ पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर कावंरियों को समझा-बुझा कर सड़क जाम खत्म कराया। घायल कावंरियों को इलाज के लिए कावंरियों द्वारा ही निजी अस्पताल में ले जाया गया है।