Move to Jagran APP

छेड़खानी के आरोप में रेलकर्मी गिरफ्तार

By Edited By: Published: Tue, 22 Jul 2014 10:28 PM (IST)Updated: Tue, 22 Jul 2014 10:28 PM (IST)
छेड़खानी के आरोप में रेलकर्मी गिरफ्तार

संवाद सूत्र, सोनपुर

loksabha election banner

सोनपुर के पहाड़ीचक कालोनी के रेल कर्मी की पत्नी के साथ छेड़खानी के आरोप में सोनपुर मंडल मुख्यालय में कार्यरत दूरसंचार विभाग के एक टीसीएम को सोनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उक्त महिला का आरोप है कि उक्त रेल कर्मी पिछले पांच वर्षों से उसका पीछा करता आ रहा है। दोनों पहाड़ीचक कालोनी में ही कुछ दूरी पर रहते हैं। इसी क्रम में चार दिनों पूर्व उक्त रेल कर्मी द्वारा छेड़खानी की गई। उसे डराया-धमकाया भी गया। इस संबंध में उक्त महिला रेल कर्मी रोहित पासवान की पत्नी रेखा देवी ने राहर दियारा गांव निवासी विनोद राय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई। प्राथमिकी दर्ज होते ही इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष चंद्रभूषण मिश्रा के निर्देश पर एसआई श्रीराम राम तथा एएसआई पुरूषोत्तम पांडे ने सदल-बल छापामारी कर उक्त रेल कर्मी को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में उक्त रेल कर्मी पर धारा 354ए तथा एससीएसटी एक्ट भी लगाया गया है। दूसरी ओर गिरफ्तार विनोद राय का कहना है कि उसे एक साजिश के तहत फंसाया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.