निधन पर जताया शोक
सुपौल। बिहारी गुरमैता उच्च माध्यमिक विद्यालय भपटियाही के रात्रि प्रहरी तारानंद कुसियैत का मंग
सुपौल। बिहारी गुरमैता उच्च माध्यमिक विद्यालय भपटियाही के रात्रि प्रहरी तारानंद कुसियैत का मंगलवार को हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वे 50 वर्ष के थे। उनके निधन पर बुधवार को विद्यालय में शोकसभा का आयोजन किया गया। उसमें प्रधान इन्द्र नारायण मेहता, पूर्व प्रधान सुधीर कुमार, रामकृष्ण परमहंस, सत्य नारायण झा, विजय कुमार शर्मा, दिलीप कुमार यादव, बबन कुमार, नीरज कुमार, संजू कुमारी, ललित कुमार, शिवकांत झा, प्रभात कुमार उपाध्याय, शैलेन्द्र कुमार, पुष्प राज, कमल, प्रमोद कुमार, कुमार गौरव झा सहित शिक्षक व छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इधर पूर्व मुखिया सुनीता देवी, विजय यादव, प्रो. रमेश अड़गरिया, नवीन कुमार, विजय मगरदैता, नवीन कुमार, सत्येन्द्र मगरदैता आदि ने भी शोक व्यक्त किया है।