सर्पदंश से बालक की मौत
सुपौल। रतनपुर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 में सर्पदंश से एक बालक की मौत हो गई। प्राप्त जानका
सुपौल। रतनपुर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 में सर्पदंश से एक बालक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार रतनपुर वार्ड नंबर 11 निवासी हितो मंडल का तीन वर्षीय पुत्र रविवार की सुबह में आसपास के ही अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान उसे विषधर ने डंस लिया। जिस समय यह घटना हुई परिवार के पुरुष सदस्य मजदूरी करने कहीं गए थे। परिजनों को इसकी जानकारी देर से हुई। इसके बाद बच्चे को राघोपुर रेफरल अस्पताल लाया गया। लेकिन स्थिति गंभीर होने के चलते बालक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी रतनपुर थाने एवं अंचलाधिकारी बसंतपुर को भी दे दी गई है। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित आसपास के सैकड़ों लोग इस हृदयविदारक घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित परिजनों को सांत्वना देने के लिए पहुंचे।