मुकेश को किशनपुर जाप की कमान
सुपौल। जिलाध्यक्ष नवीन कुमार यादव की अध्यक्षता में हुई जन अधिकार पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में सर्वसम्मति से मुकेश कुमार यादव को प्रखंड अध्यक्ष चुना गया। बैठक में सदस्यता करने पर जिलाध्यक्ष ने माला पहनाकर स्वागत किया।
सुपौल। जिलाध्यक्ष नवीन कुमार यादव की अध्यक्षता में हुई जन अधिकार पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में सर्वसम्मति से मुकेश कुमार यादव को प्रखंड अध्यक्ष चुना गया। बैठक में सदस्यता करने पर जिलाध्यक्ष ने माला पहनाकर स्वागत किया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि पार्टी को अपनी मां एवं नेता को अपने अभिभावक समझकर सदैव समर्पित भाव से पार्टी को आगे बढ़ाने का कार्य करें। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद पप्पू यादव के नेतृत्व में जाप अपनी नीति और सिद्धांतों के साथ अपना कार्य कर रही है। उपस्थित जाप नेता सह पूर्व जिला परिषद सदस्य परमेश्वर ¨सह यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील किया कि कार्यकर्ता गांव-गांव पहुंच कर आम लोगों की समस्या को अपनी समस्या समझकर निदान करें। आम लोगों के हित के लिए सदैव तत्पर रहे तभी पार्टी की लोकप्रियता बढे़गी। वही पार्टी जिला सचिव माया शंकर देव ने कहा कि सदस्यता अभियान कैंप लगाकर चलाना चाहिए। बैठक में जिला महासचिव सोना ¨सह, जिला उपाध्यक्ष विजय नंद मिश्र, राघोपुर प्रखंड अध्यक्ष विजेन्द्र प्रसाद यादव, निर्मली प्रखंड अध्यक्ष शिवकुमार यादव, रविन्द्र यादव, शैलेन्द्र प्रसाद यादव, पप्पू कुमार यादव, प्रमोद यादव, प्रदीप कुमार, मिथिलेश कुमार, अभिमन्यू कुमार, अशोक अकेला, मनीष कुमार, आनंद कुमार झा, नवीन कुमार, ¨प्रस कुमार, चन्द्रशेखर ठाकुर, कुंदन कुमार, सुरेश मेहता, राघव झा, किशोर कुमार यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।