छह अप्रैल को भाजपा मनाएगी स्थापना दिवस
सुपौल। भाजपा प्रखंड कार्यसमिति की एक बैठक प्रखंड के सोहटा पंचायत स्थित मवि गिरिधरपट्टी के प्रागंण में संपन्न हुई।
सुपौल। भाजपा प्रखंड कार्यसमिति की एक बैठक प्रखंड के सोहटा पंचायत स्थित मवि गिरिधरपट्टी के प्रागंण में संपन्न हुई। हाल के दिनों में राज्यों की विधानसभा चुनाव में मिली अपार सफलता के लिए सभी को बधाइयां दी गयी। वही अपने अध्यक्षीय संबोधन में सुशील प्रसाद कर्ण ने कहा कि छह अप्रैल को भाजपा स्थापना दिवस हर पंचायत में बूथ स्तर एवं 14 अप्रैल को अम्बेदकर जयंती पर कार्यकर्ता अपने पंचायत में धूमधाम से मनाएंगे। बैठक के उपरांत राज्य सरकार द्वारा बिजली की दरों में की गयी अप्रत्याशित वृद्धि को ले भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा रोष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर बिजली दर में की गयी वृद्धि वापस लेने की मांग की गयी। बैठक का संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष शिव कुमार भगत ने किया। वहीं मौके पर छातापुर मंडल प्रभारी बैद्यनाथ भगत, सुरजचंद प्रकाश, विनोद साह, गोपाल नारायण ¨सह, जय नारायण ¨सह, हरिनंदन यादव, भोगानंद राजा, रामटहल कुमार, अरविन्द राय, दीनदयाल यादव समेत दर्जनों अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।