Move to Jagran APP

मुखिया संघ का अध्यक्ष चुने गए विजय

सुपौल। प्रखंड मुखिया संघ के सदस्यों की एक बैठक मंगलवार को सिमराही पंचायत के नव निर्वाचित म

By Edited By: Published: Wed, 27 Jul 2016 05:50 PM (IST)Updated: Wed, 27 Jul 2016 05:50 PM (IST)
मुखिया संघ का अध्यक्ष चुने गए विजय

सुपौल। प्रखंड मुखिया संघ के सदस्यों की एक बैठक मंगलवार को सिमराही पंचायत के नव निर्वाचित मुखिया विजय चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें सर्वसम्मति से मुखिया महासंघ का अध्यक्ष विजय चौधरी को बनाया गया। इनके नाम का प्रस्ताव फिंगलास के मुखिया प्रकाश कुमार ने दिया। समर्थन में राघोपुर पंचायत के मुखिया मो. तस्लीम सहित कई मुखिया ने दोनों हाथ उठाकर इस पर सहमति जता दी। वही संघ के उपाध्यक्ष पद पर फिंगलास के मुखिया प्रकाश कुमार, सचिव पद पर हरिराहा पंचायत के मुखिया उषा देवी, कोषाध्यक्ष पद पर राघोपुर पंचायत के मुखिया मो. तसलीम को चुना गया। अध्यक्ष चुने जाने के बाद अपने संबोधन में मुखिया श्री चौधरी ने सभी उपस्थित मुखिया एवं उनके जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संघ के सदस्य यदि एकजुट रहेंगे तो प्रखंड में विकास की गति तेज होगी। श्री चौधरी ने कहा कि फंड एवं विकास में सभी पंचायतों की उचित भागीदारी सुनिश्चित कराई जाएगी। बैठक में मोतीपुर के मुखिया कलर शर्मा, वायसी मुखिया लाजवंती रूपम, रामविशनपुर मुखिया लक्ष्मी देवी, विशनपुर दौलत मुखिया अमिता देवी, पिपराही मुखिया बीबी समीदा, देवीपुर मुखिया बिन्दुवाला गुप्ता, डुमरी मुखिया मीरा देवी, हुलास मुखिया अनिल सरदार, हरिपुर मुखिया अंजू देवी, धरहरा मुखिया रामचन्द्र शर्मा एवं प्रतिनिधि सूरज साह, महानंद चौधरी, राजा चौधरी, तारानंद यादव, चन्देस्वर साह, सरपंच रामेश्वर यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.