महिला चिकित्सक नहीं होने से परेशानी
सुपौल। बलुआ पंचायत अंतर्गत राजकीय पंडित स्व. रविनन्दन मिश्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र 1952ई. में स्थ
सुपौल। बलुआ पंचायत अंतर्गत राजकीय पंडित स्व. रविनन्दन मिश्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र 1952ई. में स्थापित हुआ। लेकिन आज तक महिला चिकित्सक की पदस्थापना नहीं हो सकी। महिला चिकित्सक नहीं होने के कारण खास कर महिलाओं को प्रसव के दौरान काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। एएनएम के सहारे कार्य कराया जाता है। बलुआ पंचायत के मुखिया रामजी मंडल, समिति तरूण कुमार झा, सरपंच विश्वनाथ मंडल, प्रभात कुमार मिश्र, लेखानंद मिश्र, विनय कुमार दास, दीपक कुमार झा, विकास कुमार झा, शक्ति पोद्दार आदि ने जिला पदाधिकारी तथा सिविल सर्जन का ध्यान आकृष्ट करते हुये बलुआ सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में महिला चिकित्सक को पदस्थापित करते हुए एएनएम. की बढ़ोतरी करने की माग की गई। वहीं मिली जानकारी अनुसार एनजीओ के माध्यम से चलाये जा रहे प्रसव एवं मरीजों को मीनू के अनुसार सामग्री नहीं मिल पाती है। इस व्यवस्था में भी लोगों ने सुधार किये जाने की गुहार लगाई है।