उर्जा के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा बिहार: विजेन्द्र
सुपौल। उर्जा के क्षेत्र में बिहार लगातार आगे बढ़ रहा है। सरकार द्वारा जिला स्तर से लेकर अनुमंडल व प्रखंड स्तर पर पावर ग्रिड का निर्माण कार्य किया जा रहा है।
सुपौल। उर्जा के क्षेत्र में बिहार लगातार आगे बढ़ रहा है। सरकार द्वारा जिला स्तर से लेकर अनुमंडल व प्रखंड स्तर पर पावर ग्रिड का निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिससे लोगों को 24 घंटे बिजली उपलब्ध हो सके। उक्त बातें सूबे के ऊर्जा मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने शुक्रवार को पटना से सुपौल जाने के क्रम में कोसी निरीक्षण भवन निर्मली में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि कोसी क्षेत्र विकास के हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। सड़क,बिजली, स्वास्थ्य, शुद्ध पेयजल जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं। आज से 20 वर्ष पूर्व यह कोसी क्षेत्र विकास के क्षेत्र में काफी पिछड़ा क्षेत्र माना जा रहा था। लेकिन मुख्यमंत्री द्वारा इस कोसी क्षेत्र में विकास की नदी बहा दी गई। मंत्री ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से नगर विकास हेतु ईमानदार और कर्मठ मुख्य पार्षद का चुनाव करने को कहा। जिससे नगर का विकास अच्छे ढंग से हो सके। मौके पर निर्मली विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव, रामचंद्र प्रसाद यादव, पूर्व जिला पार्षद जीवनेश्वर साह , वार्ड पार्षद पवन कामत, अमरदेव कामत, मानिक लाल यादव, जगदीश यादव, मोहम्मद मकसूद आलम, पूर्व 20 सूत्री अध्यक्ष लोकेश नाथ मंडल, अनुमंडल पदाधिकारी अरुण कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संतोष कुमार, सीओ मरौना कृष्ण कुमार यादव सहित कई जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी उपस्थित थे।