मोदी सरकार पाकिस्तान पर करे कार्रवाई
सुपौल। बसंतपुर प्रखंड काग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं की बैठक प्रखंड अध्यक्ष जयबोध झा कीअध्यक्षत
सुपौल। बसंतपुर प्रखंड काग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं की बैठक प्रखंड अध्यक्ष जयबोध झा कीअध्यक्षता में प्रोफेसर कालोनी स्थित विवाह भवन में हुई। इसमें मुख्य रूप से संगठन की मजबूती, केन्द्र सरकार की विफलताओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा अन्य कई बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम के अंत में उड़ी हमला में शहीद सैनिकों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धाजलि दी गई साथ ही मोदी सरकार से पाकिस्तान पर कार्रवाई की मांग भी की। मंच संचालन आफताब आलम ने किया। जबकि कार्यक्रम को डॉ. शिवाकात मिश्र, भागवत प्रसाद, कामेश्वर सिंह, आफताब आलम, प्रो. नारायण झा, मो. अंसार, रिपुंजय झा, कार्तिक झा, पवन मिश्रा, हरिवल्लभ झा, ओम प्रकाश सिंह, कृष्ण देव ठाकुर, गुलटेन यादव, महेश्वर गुप्ता, पूर्व नगर अध्यक्ष सुल्ताना परवीन सहित अन्य कई लोगों ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के मध्य में ही विभिन्न पंचायतों के अध्यक्षों का भी चुनाव किया गया। इसमें भीमनगर रिपुंजय झा, भगवानपुर रघुनाथ मुखिया, रतनपुरा गोपाल झा, सातनपट्टी मो. ईस्लाम, निर्मली विजय मिश्रा, विशनपुर शिवराम कृष्णवल्लभ झा, हृदयनगर श्याम झा, बसंतपुर मो. करीम, परमानन्दपुर रीतलाल साह, बलभद्रपुर मो. सलाम, कुशहर मो. अताउल, बनैलीपट्टी वेदानन्द झा, दीनबंधी मो. मुर्तुजा, नगर पंचायत वीरपुर शिशिर भगत को सर्वसम्मति से चयन किया गया।