राष्ट्र को समर्पित है प्रधानमंत्री का एक-एक दिन
सुपौल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 67 वां जन्मदिवस भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा दिवस के रूप में मना
सुपौल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 67 वां जन्मदिवस भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा दिवस के रूप में मनाया। शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर झाडू लगा कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने न केवल स्वच्छता का संदेश दिया बल्कि लोगों को स्वच्छ रहने के फायदे भी बताए। मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष रामकुमार राय की अध्यक्षता में केंद्र सरकार के कार्यो पर विस्तृत चर्चा की गई। पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना ने प्रधानमंत्री के दीर्घायु की कामना की। साथ ही केंद्र सरकार के कार्यो को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। पूर्व जिलाध्यक्ष नागेन्द्र नारायण ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री का एक-एक दिन राष्ट्र को समर्पित है। राष्ट्र को परम वैभव पर पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री दिन-रात एक किए हुए हैं। वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. विजय शंकर चौधरी ने कहा कि लोग घर-बाहर सभी जगह स्वच्छता का ख्याल रखें तब जाकर प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत का सपना पूरा हो पाएगा। इस अभियान में रंधीर ठाकुर, बलराम कामत, रंजू झा, महेश देव, विमलेन्दु ठाकुर, सुरेश सुमन, सुमन झा, विनित ¨सह, अभिषेक गुप्ता, डॉ. राजा ¨सह, राजेश ¨सह, मिथिलेश यादव, राजधर यादव, डॉ. विमल यादव, सुजीत मिश्रा, अनिल शर्मा, राजन ठाकुर, दीपक पौद्दार, परमानंद ¨सह, अवनीरंजन ¨सह, रितू देवी आदि शामिल थे।