कई दिग्गज धराशायी तो कई नए चेहरों ने मारी बाजी
सुपौल। मुख्यालय स्थित हाई स्कूल के नवनिर्मित भवन में बीते 25 मई से जारी मतगणना रविवार को शाि
सुपौल। मुख्यालय स्थित हाई स्कूल के नवनिर्मित भवन में बीते 25 मई से जारी मतगणना रविवार को शातिपूर्वक संपन्न हो गयी। रविवार को आये परिणाम अप्रत्याशित रहे। कई दिग्गज धराशायी हुए तो कई नए चेहरों ने बाजी मारी। वहीं शनिवार की देर संध्या तक प्राप्त परिणामों ने भी आम लोगों को चौंकाया है। रविवार को मिले परिणाम में चरणे से मुखिया पद पर धर्मेन्द्र राम ने सुरेंद्र नारायण सरदार को पराजित किया। वहीं राजेश्वरी पूर्वी पंचायत से धर्मदेव यादव ने निवर्तमान मुखिया विनोद कुमार यादव को हराया। राजेश्वरी पश्चिम पंचायत से मुखिया पद पर सुमित्रा देवी प्रथम विजयी रही। इन्होंने द्रोपदी देवी को 203 मतों से पराजित किया। वहीं शनिवार को देर संध्या तक प्राप्त परिणामों में डहरिया पंचायत से मुखिया पद पर पंकज कुमार यादव ने संजीत चौधरी को शिकस्त दी। जबकि महम्मदगंज पंचायत से मुखिया पद पर कुमारी कस्तुरी ने मतों के भारी अंतर से नूतन कुमारी को हराया। ग्वालपाड़ा पंचायत की मुखिया बनी मीना देवी । इन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रविका देवी को पराजित किया। वहीं घीबहा पंचायत के मुखिया पद पर गजेद्र कुमार राम ने मतों के कड़े संघर्ष में नौ मतों के अंतर से परमेश्वरी पासवान को हराया। सबसे चौंकाने वाले परिणाम चुन्नी एवं घीबहा पंचायत के हुए जहा सदानंद चौधरी ने शभू शरण सिंह को
32 मतों के अंतर से तथा घीबहा में गजेंद्र कुमार राम ने परमेश्वरी पासवान को नौ मतों के मामूली अंतर से पराजित किया। हालाकि घीबहा पंचायत के मुखिया पद के लिए पुनर्मतगणना भी करायी गयी। लेकिन परिणाम जस के तस रहे। चौंकाने वाले परिणाम रामपुर पंचायत के सरपंच पद के भी रहे जहा पुनर्मतगणना के बाद हनीफ नदाफ ने बीबी जरीना को एक मत के अंतर से हराया। वहीं लालगंज पंचायत के मुखिया पद का परिणाम आने के बाद पंचायत समिति सदस्य एवं सरपंच पद का परिणाम अटक गया। दोनों ही पदों पर मतों के आमने सामने की भिड़ंत रही। जहा लाटरी के जरिये परिणाम घोषित किया गया। प्राप्त परिणाम में सरपंच पद पर ललिता देवी की किस्मत साथ दे गयी। वहीं लाटरी ने गौरी देवी को विजेता बना दिया। जिला परिषद क्षेत्र संख्या 19 से ममता देवी, क्षेत्र संख्या 20 मध्य भाग से सुशीला देवी एवं क्षेत्र संख्या 21 से अनीता देवी ने अपने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को हराया।