खुशबू हत्याकांड: नहीं सुलझ रही गुत्थी
सुपौल। सदर थाना क्षेत्र के सुखपुर गांव स्थित बगीचे से सोमवार की शाम मिली एक किशोरी की लाश ने पुलिस को उधेड़बुन में डाल दिया है।
सुपौल। सदर थाना क्षेत्र के सुखपुर गांव स्थित बगीचे से सोमवार की शाम मिली एक किशोरी की लाश ने पुलिस को उधेड़बुन में डाल दिया है। अभी तक पुलिस हत्या के कारण के किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच पाई। पुलिस मंगलवार को घटना स्थल से लेकर मृतका के घर तक पहुंची और कई लोगों से पूछताछ भी की है। हालांकि थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका की बहन के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है जिसमें संदेह के आधार पर एक को नामजद करते अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। मृतका की बहन के अनुसार खुशबू का बलात्कार करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गहनता से मामले की छानबीन कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद और स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
कई अन्य लड़कियां भी थी साथ
सदर थाना क्षेत्र के महेशपुर की खुश्बू जब पत्ता चुनने घर से निकली थी तो उसके साथ कई अन्य लड़कियां भी साथ थी। सब एक ही बगीचे में पत्ता चुनने लगी। लेकिन खुश्बू को वहां कम पत्ता मिला। जिसके चलते वह दूसरे बगीचे में चली गई। इधर साथ आई लड़कियां जब पत्ता चुनकर घर वापस आने को हुई तो खुश्बू को आवाज दी। लेकिन खूश्बू के तरफ से कोई आवाज आते ने देख वे लोग घर चली गई।
खोजबीन के दौरान मिली लाश
खुशबू जब अपनी सहेलियों के साथ घर नहीं पहुंची तो परिजन उसकी खोजबीन करने लगे। खोजबीन के दौरान परिजन वहां पहुंचे जहां वे लोग पत्ते चुन रही थी। बगीचे में काफी खोजबीन के बाद एक जगह पत्ते का ढ़ेर दिखाई पड़ा। जिसके ढहने के बाद उसमें खुशबू की लाश मिली।