कायस्थ युवा महाशक्ति का हुआ गठन
सुपौल। कायस्थ युवा महाशक्ति के तत्वाधान में पब्लिक लाइब्रेरी एंड क्लब परिसर में चित्रांशों की
सुपौल। कायस्थ युवा महाशक्ति के तत्वाधान में पब्लिक लाइब्रेरी एंड क्लब परिसर में चित्रांशों की आमसभा पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमरनाथ सहाय की अध्यक्षता में रविवार को आयोजित की गई। सभा में मुख्य अतिथि के रूप में वरीय अधिवक्ता अरविंद लाल दास, अमर कुमार दास, शिवेन्द्र लाल दास के अलावे कायस्थ युवा महाशक्ति के प्रदेश अध्यक्ष सुधाकर श्रीवास्तव चिकू, महासचिव एके गुड्डु, कोषाध्यक्ष राहुल कुमार वर्मा, प्रवक्ता अजय कुमार वर्मा, प्रकाश प्राण, प्रेमनाथ, गोपाल दास की उपस्थिति में सुपौल जिला कायस्थ युवा महाशक्ति के कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया। युवाओं एवं बुजुर्गो ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान परिवेश में कायस्थ समाज का भी संगठित होना जरूरी है। अरविंद लाल दास ने सामाजिक उन्नति एवं सामाजिक सुधार के लिए संगठन की आवश्यकता पर बल दिया। प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन के विस्तार पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बिहार के सभी जिलों में चित्रांशों का पारिवारिक एवं आर्थिक सर्वेक्षण किया जा रहा है। सभा की शुरूआत में भगवान चित्रगुप्त जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया। संबोधन उपरांत संगठन के गठन की प्रक्रिया शुरू की गई। जिसमें सर्वसम्मति से सुपौल जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार, सचिव रंजन कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार कर्ण, उपाध्यक्ष प्रो. विजय कुमार वर्मा, अतुल कुमार वर्मा, ब्रह्मादेव लाल दास, संयुक्त सचिव शशांक राज सुमन बनाये गये। शशिभूषण प्रसाद वर्मा को कोषाध्यक्ष, राजीव कुमार चुन्नु को सूचना एवं प्रसारण, ओम कुमार वर्मा को संगठन पर्यवेक्षक, श्रीमति नीता कुमारी को प्रवक्ता की जिम्मेवारी सौंपी गई। वहीं कार्यकारिणी में राजेन्द्र कुमार वर्मा,रतन माली कुमार, प्रसुन कुमार, नीरज कुमार दत्ता, सुनील कर्ण, संतोष कुमार, जितेन्द्र कुमार, रामचन्द्र दत्ता, संतोष कुमार मल्लिक, श्याम कुमार वर्मा, विनित विमल, मनोज कुमार वर्मा, नंदकिशोर लाल दास शामिल किये गये। सभा का संचालन डा. सतीश कुमार दास द्वारा किया गया। मौके पर श्रीमति प्रतिभा दास, हीरा कुमारी, निभा देवी, भारती रश्मि, नूतन वाला, शोभा रानी आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये।