Move to Jagran APP

PM बनने की महत्वाकांक्षा के कारण NDA से दूर हुए नीतीश : अमित शाह

स्टेडियम मैदान में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, लालू प्रसाद और नीतीश कुमार पर जमकर बरसे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर प्रधानमंत्री बनने की महत्वाकांक्षा में NDA से अलग होने का आरोप लगाया।

By Pradeep Kumar TiwariEdited By: Published: Mon, 05 Oct 2015 01:51 PM (IST)Updated: Mon, 05 Oct 2015 08:04 PM (IST)
PM बनने की महत्वाकांक्षा के कारण NDA से दूर हुए नीतीश : अमित शाह

सुपौल । स्टेडियम मैदान में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, लालू प्रसाद और नीतीश कुमार पर जमकर बरसे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर प्रधानमंत्री बनने की महत्वाकांक्षा में एडीए से अलग होने का आरोप लगाया।

loksabha election banner

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय विचारधारा के साथ देश में परिवर्तन लाने वाली पार्टी है। हमारी पार्टी कार्यकर्ताओं के दम पर चुनाव जीतती है। अन्य पार्टियां तो अपने जुमलों के आधार पर चुनाव जीत सकती हैं, लेकिन भाजपा में ऐसा नहीं किया जाता।

शाह ने कहा, ये चुनाव बिहार का चुनाव नहीं है, पूरे देश का चुनाव है। समाज विरोधी ताकतें देश बिहार चुनाव के जरिए भाजपा पर आरोप लगा रही हैं। बिहार लोकतंत्र की जननी है। बिहार चुनाव विकास बनाम जंगलराज के नाम पर लड़ा जा रहा है। जनता हमारे साथ है और पूर्ण बहुमत के साथ एनडीए की सरकार बनाएगी।

नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि वे देश के प्रधानमंत्री बनना चाहते थे। हम बना भी देते, लेकिन बिहार के अलावा देश के किसी हिस्से में उनका कार्यकर्ता है? अगर नहीं है तो फिर कैसे बना देते। प्रधानमंत्री बनने की महत्वाकांक्षा के कारण एनडीए के गठबंधन को तोड़ दिया।

लालू-नीतीश की जोड़ी ने ही बिहार में 25 सालों तक राज किया है। अब बात कर रहे हैं विकास की, इतने दिन बर्बाद किया तो विकास की याद नहीं आई। पढ़ाई-लिखाई खत्म हो गई, बिजली की जगह राज्य में अंधेरा छाया है, जंगलराज को हटा नहीं सके, क्या बिहार में अब तक यही विकास हुआ। जंगलराज के खात्मे के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़ी मेहनत की है, लेकिन लालू के कंधे पर बैठे नीतीश को राज्य में जंगलराज नहीं दिख रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.