अग्नि पीड़ितों का पार्षद व विधायक ने जाना हाल
सुपौल। स्थानीय विधायक नीरज कुमार ¨सह बबलू एवं विधान पार्षद श्रीमति नूतन ¨सह चरणे पहुंचे।
सुपौल। स्थानीय विधायक नीरज कुमार ¨सह बबलू एवं विधान पार्षद श्रीमति नूतन ¨सह चरणे पहुंचे। जहां उन्होंने अगलगी के घटना की जानकारी ली और अग्निपीड़ितों की पीड़ा से अवगत होने के बाद विधायक व विधान पार्षद द्वारा अग्निपीड़ितों के बीच कंबल का वितरण किया। कंबल वितरण पश्चात विधायक ने सरकारी स्तर से मिली सहायता के संदर्भ में जानकारी ली तो सभी अग्नि पीड़ित व ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। विधायक व विधान पार्षद के समक्ष उनलोगों ने प्रशासन पर संवेदनहीन होने का आरोप लगाते कहा कि सभी पीड़ित परिवार बीपीएल श्रेणी से आते हैं। तत्काल सहायता पीड़ितों को घर पर दिया जाना चाहिए। लेकिन प्रशासन द्वारा अग्निपीड़ितों को प्रखंड कार्यालय बुलाया गया जो कहीं से भी उचित नहीं है। आरोप लगाया कि तत्काल सहायता को लेकर सरकार की परिभाषा को प्रशासन ने बदल दिया है। जिसका नतीजा यह है कि सभी अग्निपीड़ितों को निजी वाहन किराया कर 22 किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय आना पड़ा। पीड़ितों ने कहा कि अग्निकांड में उनलोगों ने अपना सबकुछ गवां दिया। बसी बसायी गृहस्थी बर्बाद हो गयी। वहीं प्रशासन के रवैये ने जले पर नमक वाली कहावत को चरितार्थ किया है। मौके पर विधायक प्रतिनिधि राघवेंद्र झा राघव, स्थानीय मुखिया धर्मेंद्र राम, भाजपा के वरिष्ठ नेता शालीग्राम पांडेय, मंडल अध्यक्ष सुशील प्रसाद कर्ण, पूर्व मंडल अध्यक्ष शिवकुमार भगत, मंटू भगत, राजेंद्र साह, धनुषधारी मेहता, शत्रुघन शर्मा, रूप नारायण साह, अर¨वद मेहता, सुरंजन मेहता, जयनारायण शर्मा आदि मौजूद थे।