राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को बधाई
सुपौल। नित्यानंद राय को प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर पिपरा प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताय
सुपौल। नित्यानंद राय को प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर पिपरा प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताया है। साथ ही इससे संगठन के और सशक्त होने की बात कही है। पार्टी नेताओं ने इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को भी साधुवाद दिया है। पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार ¨सह ने कहा कि श्री राय के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत होने से बिहार में भाजपा और मजबूत होगी तथा अगले चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित है। श्री ¨सह ने फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि श्री राय जमीनी कार्यकर्ता है। वे कुशल एवं सज्जन कार्यकर्ता हैं। साथ ही जुझारू प्रवृति के नेता हैं। उनके नेतृत्व में पार्टी दिन रात प्रगति के पथ पर अग्रसर होती रहेगी। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष पिपरा पश्चिम मिथिलेश राय,पूर्व मुखिया बिरेन्द्र मंडल , अनिल कुमार ¨सह, संतोष ¨सह, कृष्णमोहन ¨सह, लालमोहन मंडल, राजेश क्रांतिकारी , उदयानान्द विश्वास,भूपेंद्र झा, संतोष मेहता, परमेश्वरी मंडल, कपिलेश्वर मंडल, असर्फी गुप्ता, मो.जाकिर , उमेश चौधरी,विद्यानंद मंडल, चंदन ¨सह, चन्द्रशेखर मंडल , जयशंकर मंडल आदि ने खुशी व्यक्त किया ।