सहरसा पहुंच जन संवाद रैली को सफल बनायें कार्यकर्ता
सुपौल। आगामी 23 अक्टूबर को सहरसा में राजद द्वारा आयोजित जन संवाद कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर गुरू
सुपौल। आगामी 23 अक्टूबर को सहरसा में राजद द्वारा आयोजित जन संवाद कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर गुरूवार को स्थानीय राजद कार्यालय में कार्यकर्ताओं की एक बैठक जिला राजद युवा अध्यक्ष अजय कुमार अजनबी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। सभा में मुख्य रूप से उपस्थित युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष कारी साहब, युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता रणविजय साहु, पिपरा विधायक यदुवंश कुमार यादव, पूर्व विधायक उदय प्रकाश गोईत, जिला युवा राजद अध्यक्ष संजय पटेल की उपस्थिति में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सुपौल जिले से उक्त कार्यक्रम में लगभग 25 हजार लोग पहुंचेंगे तथा सूबे के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के द्वारा आयोजित जन संवाद कार्यक्रम को सफल बनाएंगे। बोले कि संवाद कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री स्वयं सरकार द्वारा सात निश्चय की जानकारी देंगे तथा सात निश्चय को पूरा करने में आ रही बाधाओं को भी सुनेंगे। बैठक में विजय कुमार यादव, प्रो. राजेन्द्र प्रसाद यादव, डा. जगन्नाथ यादव, सीताराम यादव, भूप नारायण यादव, राज सागर पासवान, रामनाथ मंडल, जावेद रफीक, अनोज कुमार आर्य, विजय यादव, लाल बहादुर यादव, प्रकाश यादव, मनोज कुमार यादव, मो. मुस्ताक, मो. जाकिर, विवेक कुमार यादव, आशुतोष कुमार चौधरी, आनंद मोहन झा, छोटू झा, दुखी लाल यादव, मानिक लाल यादव, प्रो. महेन्द्र प्रसाद यादव, लक्ष्मी प्रसाद यादव, मो. नुरूल हसन आदि मौजूद थे।