शाम होते ही अंधेरे का राज
सुपौल। करजाईन बाजार को रोशन करने के लिए लगाई गई हाई मास्ट लाईटें शोभा की वस्तु बन कर रह गयी है। इसके
सुपौल। करजाईन बाजार को रोशन करने के लिए लगाई गई हाई मास्ट लाईटें शोभा की वस्तु बन कर रह गयी है। इसके चलते शाम होते ही बाजार में अंधेरे का राज हो जाता है। वर्षो पूर्व जब सासद कोष से ये लाईटें लगाई गई थी तो उस समय करजाईन बाजारवासी काफी खुश दिखे थे। लेकिन यह खुशी ज्यादा दिनों तक नहीं रही। व्यवस्था की लापरवाही से आज हालत यह है कि शाम होते ही बाजार अंधेरे के आगोश में समा जाता है। इसके चलते व्यापारी व राहगीरों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता
है। स्थानीय व्यापारियों ने बताया कि कई बार जानकारी देने के बाद भी कोई भी विभागीय अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। स्थानीय व्यापारियों ने जनहित को ध्यान में रखते हुए प्रशासन से जल्द इसे चालू कराने की माग की है।