तेज रफ्तार पर नहीं है कोई लगाम
सुपौल। गाड़ियों की रफ्तार बढ़ चली। नतीजा हुआ कि दुर्घटना रोज की खबर बन गई। उक्त पथ को हाइवे का दर्जा
By Edited By: Published: Sat, 03 Oct 2015 06:41 PM (IST)Updated: Sat, 03 Oct 2015 06:41 PM (IST)
सुपौल। गाड़ियों की रफ्तार बढ़ चली। नतीजा हुआ कि दुर्घटना रोज की खबर बन गई। उक्त पथ को हाइवे का दर्जा मिला और दिन-रात बड़ी गाड़ियां दौड़ने लगी। दिलचस्प बात यह है कि वाहनों पर ओवरलोडिंग, तेज गति पर विराम लगाने का कभी कोई सार्थक प्रयास नहीं किया गया। ऐसी बात नहीं कि इन बातों से प्रशासन अनभिज्ञ है। इनके सामने बिना रोक-टोक के तेज गति से वाहन चलती है। उक्त पथ पर भगवान भरोसे ही यात्रा की जाती है। बड़े वाहनों की कौन कहे। टेम्पू पर भी लोग छत पर यात्रा करते हैं। प्रशासन जब तक इन बातों पर सख्ती नहीं बरतेगी न जाने और कितने लोगों की जाएगी जान..।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें