पांच सौ के 28 जाली नोट बरामद
सुपौल: शुक्रवार को स्थानीय भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य शाखा में उस समय अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो
सुपौल: शुक्रवार को स्थानीय भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य शाखा में उस समय अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया जब एक महिला द्वारा अपने खाते में एक लाख रुपया जमा करने के क्रम में 5 सौ का 28 नोट जाली पाया गया। मामले को ले शाखा प्रबंधक ने पहले अपने स्तर से जांच पड़ताल की। तत्पश्चात उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दिया। मिली जानकारी अनुसार पिपरा प्रखंड के महिचंदा गांव निवासी वर्तमान पंचायत समिति सदस्य रानी देवी बैंक स्थित अपने खाते में एक लाख रुपया जमा करने गई थी। जमा करने के दौरान जब कर्मियों को शक हुआ तो उन्होंने अन्य कर्मियों को बुलाकर नोटों की जांच करने लगे। पाया कि एक लाख की गड़्डी में पांच सौ के के कुल 28 नोट जाली हैं। पूछताछ के क्रम में महिला ने बताया कि उन्हें यह रुपया गांव के ही लोगों ने दिया है। नोट जाली है, इसकी मुझे कोई जानकारी नहीं है। कर्मी ने आगे बताया कि इससे पूर्व भी इस महिला के द्वारा इसी खाते में 16 हजार रुपया जमा किया गया था। जिसमें 5 सौ के 3 नोट जाली मिले थे। घटना की पुष्टि डीएसपी वीणा कुमारी ने की है।