अभाविप प्रखंड इकाई द्वारा अभ्यास वर्ग का आयोजन
सुपौल। मुख्यालय स्थित यात्री निवास के सभागार में गुरुवार को अभाविप प्रखंड इकाई द्वारा नगर अभ्यास वर्
सुपौल। मुख्यालय स्थित यात्री निवास के सभागार में गुरुवार को अभाविप प्रखंड इकाई द्वारा नगर अभ्यास वर्ग का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न सत्रों के माध्यम से अभाविप संगठन के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। मौके पर मनीष यादव, सुबोध शर्मा, सागर कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, अरुण कुमार, बबलू कुमार, सुमन कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे। परिषद का इतिहास, सैद्धातिक सहित एक सक्षम इकाई के तर्ज पर विभिन्न सत्र चलाए गये। इस अवसर पर प्रवासी कार्यकर्ता प्रदेश सह सगंठन मंत्री सुग्रीव कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि अभाविप एक ऐसा छात्र संगठन है जो दलगत राजनीति से उपर उठकर छात्रों की समस्या के लिए आवाज बुलंद करता है। कहा कि यही कारण है कि अभाविप विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है जो राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत-प्रोत होकर देश की सामाजिक समरसता को बनाए रखने में विश्वास करता है। उमेश कुमार, भवेश झा सत्र से संबंधित विस्तार पूर्वक जानकारी उपलब्ध कराया। अभ्यास वर्ग के दौरान छातापुर नगर इकाई का गठन किया गया। जिसमें पन्ना कुमार राज को नगर अध्यक्ष बनाया गया। वहीं कृष्ण कात अमरेंद्र, दिलीप पासवान, विक्रम ठाकुर को नगर उपाध्यक्ष, अभिमन्यु कुमार मिश्रा को नगर मंत्री, धीरेंद्र कुमार ,कुंदन कुमार चौधरी, कुंदन कुमार, पिंटू कुमार को नगर सह मंत्री, आलोक कुमार को कोषाध्यक्ष, वरूण कुमार बसंत को कार्यालय मंत्री, राजीव कुमार को कार्यालय सह मंत्री, राजकुमार पासवान को प्रचार प्रसार प्रमुख, शशाक कुमार सत्यम को एसएफ डी, मन्नत गुड़िया गायम को छात्रा प्रमुख, लक्ष्मी कुमारी एवं पूनम कुमारी को सह छात्रा प्रमुख बनाया गया है। जबकि कार्यकारिणी सदस्यों में राधेश्याम कुमार, रोबिन कुमार, श्रवण कुमार, पिंटु कुमार, अभिरंजन कुमार, गुड्डी कुमारी, उजाला प्रवीण एवं मुसर्रत प्रवीण के नाम शामिल हैं। मौके पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति देखी गई।