कोसी नदी में बढ़ा पानी, बढ़ी बेचैनी
सुपौल। कोसी नदी में पानी बढ़ने से कई गांव के लोगों की परेशानी बढ़ गई है। कोसी नदी में मंगलवार के संध
सुपौल। कोसी नदी में पानी बढ़ने से कई गांव के लोगों की परेशानी बढ़ गई है। कोसी नदी में मंगलवार के संध्या दो लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया जो आधी रात तक लोकहा पलार कबियाही, कोढली पलार, तकिया, बाजदारी, सियानी, ढोली, कटैया, भुलिया कटैया, भुलिया, बलथरवा पलार, बनैनिया पलार, औरही पलार, सनपतहा डीह सहित अन्य गाव में प्रवेश कर गया। पानी लोगो के आंगन तथा दरवाजे पर भरा है। जिस कारण आवागमन की समस्या बन गई है। प्रभावित गांव से मो. कलीम, मो. मेरूदीन, संतोष कुमार, जागेश्वर सिंह आदि ने बताया कि पानी के बढ़ने से फसलों के नुकसान होने की संभावना है। लोगों ने बताया कि प्रशासन की ओर से जगह-जगह नाव नही दिए जाने से कठिनाई बनी हुई है। माल-मवेशी का चारा जुटाने में दिक्कत हो रही है। ढ़ोली मुखिया सुरेश प्रसाद सिंह, बनैनिया मुखिया संगीता देवी, भपटियाही मुखिया सुनिता देवी, लौकहा मुखिया महरानी देवी, सरायगढ़ मुखिया जगदेव पंडित ने जिला पदाधिकारी से प्रभावित गांव में टीम भेज कर क्षति का आकलन कराने तथा पीडि़त परिवारों को सहायता देने की माग की है।