गुरु पूर्णिमा पर आयोजन
सुपौल : गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सदर प्रखंड के बरैल उच्च विद्यालय के परिसर में भाजपा नेता प्रो. अनिल
By Edited By: Published: Sat, 01 Aug 2015 07:20 PM (IST)Updated: Sat, 01 Aug 2015 07:20 PM (IST)
सुपौल : गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सदर प्रखंड के बरैल उच्च विद्यालय के परिसर में भाजपा नेता प्रो. अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में विश्व हिन्दू परिषद के स्वयंसेवकों द्वारा शाखा लगाया गया। शाखा का संचालन खंड प्रमुख आदित्य नाथ एवं उनके सहायक चंदन कुमार द्वारा किया गया। सर्वप्रथम भगवा झंडा गाड़ कर प्रार्थना गीत गाया गया तथा पूजन किया गया। सदस्यों द्वारा संकल्प लिया गया कि रोज शाम को इसी जगह पर शाखा लगाया जाएगा। मौके पर पुरूषोत्तम सिंह, पंचानंद सिंह, शशि भूषण सिंह, राजू कुमार सिंह, जीवछ नारायण सिंह, सोहन सिंह, अमित झा, कुन्दन झा, मदन चौधरी, श्याम झा, सुरेन्द्र चौधरी आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें