सेवानिवृति पर समारोहपूर्वक दी गई विदाई
सुपौल। ई-किसान भवन में शुक्रवार की संध्या को प्रखंड कृषि पदाधिकारी रामपारस मुखिया की अध्यक्षता में ए
सुपौल। ई-किसान भवन में शुक्रवार की संध्या को प्रखंड कृषि पदाधिकारी रामपारस मुखिया की अध्यक्षता में एक समारोह आयोजित कर सेवा निवृत गोदामपाल श्री प्रकाश झा को भावभीनी विदाई दी गई। मौके पर सभी कृषि समन्वयक व किसान सलाहकार मौजूद थे। मौके पर कृषि पदाधिकारी श्री मुखिया ने कहा कि गोदामपाल प्रकाश झा बहुत ही सुलझे हुए अपने दायित्वों के प्रति सदा निष्ठावान रहे। श्री मुखिया ने सेवानिवृत श्री झा के दीर्घायु जीवन के साथ ही स्वस्थ रहने की कामना ईश्वर से की। इन्द्रदेव यादव ने कहा कि श्री झा जब तक थे किसानों की समस्याओं को सुनकर उसके निदान के लिए हमेशा प्रयासरत रहा करते थे। मौके पर कृषि समन्वयक सुभाषचन्द्र मरीक, ब्रह्मदेव साह, प्रमोद कुमार प्रभाकर, कार्यपालक सहायक रोहित कुमार, लेखापाल रोशन कुमार, किसान सलाहकार पवन कुमार, हेमन्त कुमार, योगानंद योगेश, पप्पू कुमार, दीपनारायण यादव, करूण कुमार, पारसचन्द्र कुमार, अशोक कुमार, बिन्देश्वरी साह, प्रगतिशील किसान रामसुन्दर यादव, अशोक यादव सहित किसान व ग्रामीण उपस्थित थे।