मंत्री ने की विकास योजनाओं की विस्तार से चर्चा
सुपौल। बिहार सरकार के मंत्री विजेन्द्र प्रसाद यादव ने शुक्रवार को बीएन कॉलेज भपटियाही में आयोजित एक
सुपौल। बिहार सरकार के मंत्री विजेन्द्र प्रसाद यादव ने शुक्रवार को बीएन कॉलेज भपटियाही में आयोजित एक बैठक में कहा कि लोकसभा चुनाव में मतों के बिखराव से पार्टी की हार हुई। देश के वर्तमान हालत को देखते हुए जदयू-राजद-सपा सहित कुछ अन्य पार्टी का महागठबंधन हुआ है। मंत्री ने जदयू सरकार द्वारा किये कार्यो पर विस्तार से प्रकाश डाला। विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव ने कहा कि इस चुनाव के परिणाम से विधानसभा के चुनाव पर असर पड़ेगा। इसलिए सभी लोग गठबंधन धर्म का पालन करे। बैठक को पूर्व विधायक सह राजद जिलाध्यक्ष यदुवंश कुमार यादव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष विमल कुमार यादव, जदयू जिलाध्यक्ष रामविलास कामत, जिला उपाध्यक्ष बैद्यनाथ यादव, विजय यादव, रंजीत मिश्रा अकील अहमद, भूप नारायण यादव, राजकुमार यादव, सूर्य नारायण मेहता मुखिया सुरेश प्रसाद सिंह, उपेन्द्र प्रसाद यादव, महेश पांडे, प्रकाश यादव, निर्धन पासवान, लक्ष्मी प्रसाद यादव, लाल बहादुर मेहता, दयाराम मंडल, विजेन्द्र यादव शंभू प्रसाद सिंह, सावित्री देवी, नरायण रजक, मो. सज्जाद, मो. फरमुद आलम, उमेश मंडल, जगदीश मंडल, अजय कुमार, चन्देश्वर पासवान, मोती राम ने भी संबोधित किया।