लोक शिक्षा समिति की बैठक
सुपौल। प्रखंड लोक शिक्षा समिति की बैठक प्रमुख सह अध्यक्ष विजय कुमार यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई
सुपौल। प्रखंड लोक शिक्षा समिति की बैठक प्रमुख सह अध्यक्ष विजय कुमार यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में प्रखंड लोक शिक्षा कार्यालय में सभी कार्यो एवं पंजी का अवलोकन किया। सभी उपस्थित सदस्यों द्वारा संतोषजनक पाया गया। पूरे प्रखंड में चल रहे साक्षरता कार्यो की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में आंशिक रूप से साक्षर भारत पूर्ण रुप से बन्द रहता है। प्रेरक कार्यालय बन्द कर भागे रहते हैं। कार्यक्रम समन्वयक सियाराम यादव ने कार्यक्रम को विस्तार से बताया। मुख्य समन्वयक उपेन्द्र प्रसाद मंडल ने कई निदेश दिये। बैठक में सीडीपीओ डॉ. नंदिता, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोहर कुमार, मधुलता देवी , शिव प्रसाद यादव, कृष्णा भार्गव सीता देवी, अखिलेश कुमार, राजेश कुमार ठाकुर, दिनेश कुमार उपस्थित थे ।