अफवाहों से दूर रहें लोग : एसडीओ
वीरपुर(सुपौल),संवाद सहयोगी: सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों में सर्वप्रथम हाथियों ने अपना आतंक फैलाया तत्
वीरपुर(सुपौल),संवाद सहयोगी: सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों में सर्वप्रथम हाथियों ने अपना आतंक फैलाया तत्पश्चात भूकंप ने लोगो का जीना मुहाल कर दिया और अब बारी पुन: नेपाल में भूस्खलन के कारण बाढ़ के खतरे का डर लोगों को दहशत में ला दिया है। मालूम हो कि नेपाल के म्यामदी जिले के रामची गाव के पास काली गंडक नदी में पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा टूट कर गिर गया है। जिससे वहा काफी जल जमाव हो गया
है। साथ ही पानी लगातार बढ़ने की बाते कही जा रही है। अभियंताओ की अगर माने तो रूके हुए पानी के एक साथ निकलने से नदियों के जलस्तर के बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। लेकिन कोसी पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। वीरपुर अनुमंडल पदाधिकारी अरूण कुमार ने बताया कि इस भूस्खलन से हमलोगो को कोई भी खतरा नहीं है। अगर ऐसी कोई बात होगी तो इसे आमलोगो तक प्रसारित किया जायेगा। उन्होंने आमलोगों से अपील किया है कि वे अफवाहों के
फेरे में ना पड़े। भूस्खलन से होने वाले रूकावट से जो जल जमाव है इससे गंडक नदी प्रभावित होगी। कोसी के जल स्तर में वृद्धि की आशंका नहीं जताई जा रही है। फि र भी प्रशासन सजग है।