वर्तमान सरकार में महंगाई व बेरोजगारी चरम पर : राय
सरायगढ़(सुपौल),संवाद सूत्र: बिहार की भ्रष्ट सरकार को हटाने के लिए अधिक-से अधिक लोग भाजपा से जुडें़।
सरायगढ़(सुपौल),संवाद सूत्र: बिहार की भ्रष्ट सरकार को हटाने के लिए अधिक-से अधिक लोग भाजपा से जुडें़। इस सरकार में महंगाई बेरोजगारी अफसरशाही तथा लूट-खसोट चरम पर है। उक्त बातें भाजपा अत्यंत पिछड़ा प्रकोष्ट जिलाध्यक्ष रामकुमार राय ने सरायगढ़ गाव में कही। वे रामप्रसाद मंडल के आवास पर आयोजित पार्टी कार्यकर्ताओं के कार्यशाला में बोल रहे थे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि नीतीश और लालू के एक दल बनाने का प्रयास विफल हो चुका है। आने वाले चुनाव में बिहार में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनायेगी। आज हर गाव में लोग भाजपा का सदस्य बनने के लिए उत्सुक है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यो की विस्तार से चर्चा की। कार्यशाला को बैद्यनाथ भगत विजय कुमार सिंह, भरत मंडल, रामप्रसाद मंडल, संजीव यादव, मखन साह, सुभाष यादव, चन्द्रश्ेवर शर्मा, विजेन्द्र शर्मा, धनेश्वर मुखिया, राम नारायण शर्मा आदि ने भी संबोधित किया।