होमगार्ड के जवानों ने दी अपनी गिरफ्तारी
सुपौल, जागरण संवाददाता:बिहार रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ के आह्वान पर पिछले 15 मई से हड़ताल पर डटे जिल
सुपौल, जागरण संवाददाता:बिहार रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ के आह्वान पर पिछले 15 मई से हड़ताल पर डटे जिला होमगार्ड के जवानों ने गुरूवार को समाहरणालय द्वार पर प्रदर्शन किया। उसके बाद अपने निर्धारित कार्यक्रम जेल भरो अभियान के तहत जिले के कुल 528 होमगार्ड जवानों ने अपनी गिरफ्तारी दी। प्रदर्शन कर रहे बिहार रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ सुपौल के जिलाध्यक्ष कामदेव यादव व उपाध्यक्ष हरेराम प्रसाद यादव ने कहा कि अपने पांच सूत्री मांगों के समर्थन में संघ द्वारा कई बार आंदोलन किया गया है। हर आंदोलन के बाद सरकार के द्वारा आश्वासन दिया जाता है लेकिन आंदोलन समाप्ति के बाद सरकार द्वारा मिला आश्वासन कोरा ही साबित होता है। हाल के दिनों में बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के द्वारा पांच सूत्री मांगों पर गंभीरता पूर्वक विचार किया जा रहा था। परन्तु वर्तमान राज्य सरकार ने इन मांगों को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। बोले कि जब तक सरकार हमारी मांगों को पूरी नहीं करेगी तब तक आंदोलन चलता रहेगा। भविष्य में इससे भी उग्र आंदोलन संघ द्वारा किया जाएगा। आंदोलन में भागवत यादव, उपेन्द्र यादव, प्रेम चन्द्र मंडल, मनोज कुमार, विरेन्द्र खिड़हर, विष्णुदेव यादव, श्याम सुन्दर यादव, जगदीश प्रसाद यादव, अशोक कुमार मंडल समेत सैकड़ों होमगार्ड जवान शामिल थे।