भारत-नेपाल सीमा पर चल रहा पीलर का सर्वे कार्य
भीमनगर(सुपौल),संवाद सूत्र: भारत-नेपाल सीमा पर नोमेंस लैंड पर 2008 में आयी महा प्रलयंकारी बाढ़ के दौर
भीमनगर(सुपौल),संवाद सूत्र: भारत-नेपाल सीमा पर नोमेंस लैंड पर 2008 में आयी महा प्रलयंकारी बाढ़ के दौरान एवं माओवादियों द्वारा सीमा के पीलरों को अतिक्रमित कर ध्वस्त कर दिया गया था। साथ ही कुछ पीलर बह और गायब हो गये। इसी के मद्देनजर भारत एवं नेपाल के पदाधिकारियों के द्वारा सर्वे का काम किया जा रहा है। यह सर्वे कोसी से लेकर दार्जलिंग तक होना है। इसी क्रम में बुधवार को भीमनगर आउट पोस्ट के समीप का पीलर संख्या 206/7 के पास भारत एवं नेपाल के सर्वे पदाधिकारियों द्वारा सर्वेक्षण का काम किया गया। जानकारी देते हुए भारतीय भू-भाग के सर्वे पदाधिकारी केबी खन्नी ने बताया कि बाउंड्री के समीप सभी पीलर सही हैं। कुछ पीलर गायब हैं एक्सपर्ट के द्वारा सर्वे किया जा रहा है। बताया कि सर्वे के साथ-साथ निर्माण का कार्य भी होते रहना चाहिए लेकिन मंत्रालय द्वारा आवंटन नही होने के कारण निर्माण कार्य बाधित है। वही नेपाल प्रभाग के सर्वे पदाधिकारी कामेश्वर पोडेल ने बताया कि सर्वे के साथ-साथ निर्माण का कार्य भी पूरा किया जा रहा है। इस सर्वे टीम में भारत एवं नेपाल प्रभाग के कुल 20 अधिकारियों एवं कर्मियों का दल शामिल है।