कई गांव हैं विकास से वंचित
कटैया-निर्मली(सुपौल),संवाद सूत्र:आजादी के इतने वर्ष बीत जाने के बाद भी पिपरा प्रखंड के कई गांव विकास
कटैया-निर्मली(सुपौल),संवाद सूत्र:आजादी के इतने वर्ष बीत जाने के बाद भी पिपरा प्रखंड के कई गांव विकास के लिए तरस रहे हैं। हजारों की आबादी आज भी कई सुविधाओं से वंचित है। सड़क, बिजली, स्वास्थ्य तो दूर आज तक कई गांवों में चलने के लिए पुल तो दूर रास्ता तक नहीं उपलब्ध है। आज कई नदी पर चचरी के सहारे लोग आवागमन करने को विवश हैं। हम बात कर रहे हैं रतौली-जरौली भुतही नदी जहां पर कई वर्षो से पुल नहीं है। जिस कारण लोग चचरी बनाकर आवागमन करते हैं। स्थानीय ग्रामीण ब्रह्मादेव यादव, गणेश यादव, झमेली मंडल, जयकुमार शर्मा, शनिचर शर्मा, संतोष सिंह, राकेश यादव, प्रमोद कुमार, विनोद कुमार, रोहित सिंह, विकास सिंह आदि बताते हैं कि नदी पर पुल नहीं रहने से खासकर बरसात के दिनों में काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। नदी पर पुल नहीं रहने के कारण 6 किलोमीटर की दूरी तय कर बच्चे को विद्यालय जाना पड़ता है। बताया कि वर्षो पूर्व पुल बनाने की कवायद शुरु हुई थी। परन्तु विवाद के चलते अभी तक इस ओर ध्यान नहीं दिया गया।