राशि मांगने को ले हुई मारपीट, सात घायल
छातापुर(सुपौल),संवाद सूत्र: छातापुर थाना क्षेत्र के चुन्नी पंचायत स्थित वार्ड नंबर छह में बुधवार क
छातापुर(सुपौल),संवाद सूत्र:
छातापुर थाना क्षेत्र के चुन्नी पंचायत स्थित वार्ड नंबर छह में बुधवार की सुबह हुई मारपीट की घटना में एक महिला सहित परिवार के छह लोग जख्मी हो गये। वहीं बीच बचाव करने गये एक व्यक्ति को भी जख्म खाना पड़ा है। पीएचसी में इलाजरत घायलों में मनोज कुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि पड़ोस के ही योगेंद्र मंडल द्वारा पाच साल पूर्व कर्ज के तौर पर उनसे व उनकी पत्नी से चार हजार रूपये लिया गया था। जिसे चुकाने में वे टाल मटोल का रवैया अपनाते रहे। बुधवार को भी उक्त राशि की माग करने वे उनके दरवाजे गये थे। जहा फिर से आनाकानी करने पर कहासुनी हो गयी और श्री मंडल पक्ष के रघुनी मंडल, बैजनाथ मंडल , बिरेंद्र मंडल सहित आधा दर्जन लोगों ने जलावन की लकड़ी से ताबड़तोड़ प्रहार करना शुरू कर दिया। इस घटना में मनोज कुमार यादव, विनोद कुमार यादव, प्रमोद कुमार यादव व रंजू देवी घायल हो गये। वहीं बीच बचाव करने आये अनिल यादव को भी मारपीट के दौरान चोटें आयी है। घायलों के अनुसार घटना की लिखित जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी गयी है। इस बाबत पूछने पर थानाध्यक्ष चंद्रकात गौरी ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आलोक में मामले की छानबीन की जा रही है तदुपरात विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी।