Move to Jagran APP

भाजपा ने मनाई खुशी, बांटी मिठाई

जागरण संवाददाता, सुपौल : विश्व की सबसे अधिक सदस्यता वाली पार्टी बनने के बाद स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता

By Edited By: Published: Sun, 19 Apr 2015 07:03 PM (IST)Updated: Sun, 19 Apr 2015 07:03 PM (IST)
भाजपा ने मनाई खुशी, बांटी मिठाई

जागरण संवाददाता, सुपौल : विश्व की सबसे अधिक सदस्यता वाली पार्टी बनने के बाद स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को स्टेशन चौक पर पटाखे फोड़ व मिठाई बांट कर खुशी का इजहार किया। भाजपा जिलाध्यक्ष नागेन्द्र नारायण ठाकुर की अगुवाई में एकत्रित हुए भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज देश ही नहीं बल्कि विश्व की सबसे अधिक सदस्य वाली पार्टी बन चुकी है। इससे पूर्व यह गौरव चीन के कम्यूनिष्ट पार्टी को नसीब था। जिनके पास साढ़े 8 करोड़ सदस्य थे। लेकिन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित साह एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में आज भाजपा के पास करीब 10 करोड़ से अधिक सदस्य है। इसके लिए पूरे देश की जनता बधाई के पात्र हैं। मौके पर विजय शंकर चौधरी, रणधीर ठाकुर, मनोज पाठक, रामावतार गुप्ता, उषा साह, बलराम कामत, सरोज झा, विलेन्दु कुमार, विनीत मिश्रा, राजधर यादव, संतोष सिंह, मिथिलेश यादव, रजनीश सिंह, परमानंद सिंह, सुरेन्द्र नारायण पाठक, मो. जहीर, ओम प्रकाश गुप्ता, प्रकाश झा, जयंत मिश्रा, रोहित मिश्रा, योगेन्द्र रजक आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.