नुक्कड़ सभा आयोजित कर लोगों को किया गया जागरूक
पिपरा(सुपौल),संवाद सूत्र:केन्द्र सरकार के एक साल पूर्ण होने पर मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने महाव
पिपरा(सुपौल),संवाद सूत्र:केन्द्र सरकार के एक साल पूर्ण होने पर मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने महावीर चौक पिपरा के समीप एक नुक्कड़ सभा प्रखंड अध्यक्ष मनोज सिंह की अध्यक्षता मे किया। इस दौरान मोबाइल के द्वारा लोगो को सदस्यता ग्रहण करवाया। कार्यक्रम में उपस्थित जिलाध्यक्ष नागेन्द्र नारायण ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि नीतीश कुमार जंगल राज का ढि़ढोरा पीट रहे थे और उसी से मिल कर पुन: आगामी चुनाव मे सता पर आना चाहते हैं। बोले कि आज लूट, हत्या, बलात्कार आदि मामलों में दिनोंदिन बढ़ोतरी हो रही है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय शकर चौधरी ने कहा कि क्रय केन्द्र पर बिचौलियों का राज है। किसान के धान का क्रय नही किया जा रहा है। सभी विभाग पर बिचौलिया हावी है। नुक्कड़ सभा को रविन्द्र चन्द्र यादव, दीनबंधु यादव, रंधीर ठाकुर, प्रमोद खा, गिरीश चन्द्र ठाकुर, सुरेश सिंह, राजकुमार पौद्दार, निर्भय कुमार आदि ने भी संबोधित किया।