बैठक में विकास कार्यो की समीक्षा
राघोपुर(सुपौल),संवाद सूत्र: प्रखंड मुख्यालय स्थित टीसीपी भवन में पंचायत समिति की एक बैठक प्रमुख मंजू
राघोपुर(सुपौल),संवाद सूत्र: प्रखंड मुख्यालय स्थित टीसीपी भवन में पंचायत समिति की एक बैठक प्रमुख मंजू देवी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में विकास कार्यो की समीक्षा की गई। पीछे के प्रस्तावित योजना पर कई पंचायत समिति सदस्यों ने आपत्ति जताया। पंचायत समिति सदस्य ने अपने क्षेत्र में योजना नहीं लिए जाने पर आपत्ति जताया। हुलास पंचायत के मुखिया ने प्रखंड क्षेत्र में धान की अधिप्राप्ति नहीं हो रही है जिससे क्षेत्र के किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बीआरजीएफ योजना की समीक्षा की गई। विकास कार्यो की धीमी प्रगति पर सदस्यों ने असंतोष जताया। कृषि, मनरेगा,स्वास्थ्य एवं अन्य विभागों पर चर्चा की गई। बैठक में अनुपस्थित पदाधिकारियों पर स्पष्टीकरण पूछने का आग्रह किया। बैठक में आरडीओ मनोज कुमार, सीओ श्याम किशोर यादव, कृषि पदाधिकारी जगन्नाथ सिंह, मनरेगा पदाधिकारी रजनीश कुमार, रेफ रल अस्पताल पदाधिकारी डा. दीपनारायण राम, कनीय अभियंता जयप्रकाश मंडल, नौशाद आलम पंकज कुमार उपप्रमुख शैलेन्द्र कुमार सिंह, बीस सूत्री अध्यक्ष अध्यक्ष कमल प्रसाद यादव, मुखिया कैलाश प्रसाद यादव, मो. युसूफ, अजमुल हसन, चंदेश्वर साह, राजू मंडल, गीता देवी, रामचरण यादव, पंचायत समिति सदस्य प्रवीण मिश्र, तारानंद यादव, राजकुमार गुरमैता, दीपक गुप्ता ,चंद्र पासवान अनिल सिंह, मोतलीफ अंसारी, गीता यादव, रुकेना खातुन सहित पंचायत समिति सदस्य, पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे।