छात्रवृत्ति राशि को ले बच्चों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन
किशनपुर(सुपौल),संवाद सूत्र: थाना अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय करहिया में गुरूवार को विगत एक माह प
किशनपुर(सुपौल),संवाद सूत्र: थाना अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय करहिया में गुरूवार को विगत एक माह पूर्व आवंटित छात्रवृति राशि वितरण नहीं होने से गुस्साये अभिभावकों व बच्चों ने विद्यालय में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय में एक माह पूर्व छात्रवृति राशि उपलब्ध होने के बावजूद विद्यालय प्रधान विनोद कुमार से बार-बार आग्रह करने के बावजूद छात्रवृति राशि वितरण में टाल मटोल रवैया अपनाया जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने बच्चों के लिए दिए जा रहे मध्याह्न भोजन में गुणवता का ध्यान नहीं रखने का भी आरोप लगाया। इस बारे में विद्यालय प्रधान विनोद कुमार का कहना है कि 465 बच्चों के स्थान पर महज 247 बच्चों के लिए विभागीय स्तर पर 1 लाख 80 हजार 6 सौ रूपये ही मुहैया कराया गया है। जबकि विद्यालय स्तर से विभागीय अधिकारी को 2 लाख 70 हजार 9 सौ रूपये की मांग की गई थी। कम राशि एवं बच्चों की अधिक संख्या के मद्देनजर राशि वितरित नहीं हो पायी है। इस बारे में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मणि कुमारी ने तत्काल आवंटित राशि का वितरण प्रधान से करने तथा पुन: राशि उपलब्ध होने पर शेष बच्चों को राशि देने की बात कही है।