भाजपा की बैठक में संगठन पर विस्तृत चर्चा
प्रतापगंज(सुपौल),संवाद सूत्र:प्रखंड के सुरजापुर अंतर्गत परसा बीरवल गाव में मंगलवार को भाजपा कार्यक
प्रतापगंज(सुपौल),संवाद सूत्र:प्रखंड के सुरजापुर अंतर्गत परसा बीरवल गाव में मंगलवार को भाजपा
कार्यकत्र्ताओं की बैठक मंडल अध्यक्ष हरिनारायण भिंडवार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य विजय शंकर चौधरी एवं अनुसूचित जाति/जनजाति के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार ऋषि ने मुख्य
अतिथि के रूप में बैठक में हिस्सा लिया। आयोजित बैठक में मुख्य रूप से
प्रखंड क्षेत्रों में पार्टी संगठन को ले विस्तृत रूप से चर्चाएं की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष श्री चौधरी ने कहा कि
त्रिवेणीगंज विधानसभा क्षेत्र में भाजपा काफी मजबूत स्थिति में है। पार्टी द्वारा चलाए गए अभियान के तहत सभी वर्ग के लोगों को पार्टी से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने उपस्थित कार्यकत्र्ताओं से अपील करते हुए कहा कि हम कार्यकत्र्ताओं को लगातार जीत से मिल रही खुशी में इतराने से अपने को परहेज करते हुए अपने-अपने क्षेत्रों के कार्यकत्र्ताओं को सभी टोले एवं
मुहल्ले में जाकर सदस्यता कार्य में लगे उन कार्यकत्र्ताओं की हौसला अफजाई करें एवं केन्द्र सरकार द्वारा किए जा रहे महत्वपूर्ण कार्यो एवं उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाएं। वहीं जिलाध्यक्ष श्री ऋषि ने कहा कि पार्टी में सभी कार्यकत्ताओं का बराबर का सम्मान है। ऐसे में समय रहते सभी
कार्यकत्र्ताओं को एकजुटता का परिचय देना अनिवार्य है। बैठक में जिला पार्षद महेन्द्र ताती,विवेकानन्द ठाकुर, मनोज वर्मा, महेन्द्र कुसियैत, चन्द्रगुप्त मंडल,अनिल चन्द्र वर्मा सहित दर्जनों कार्यकत्र्ता मौजूद थे।