गांवों में हरियाली फैलाने रवाना हुआ पर्यावरण रथ
सुपौल जागरण संवाददाता: गांवों में हरियाली फैलाने व सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से वन
सुपौल जागरण संवाददाता: गांवों में हरियाली फैलाने व सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से वन एवं पर्यावरण विभाग के सौजन्य से शुक्रवार को पर्यावरण रथ रवाना किया गया। रथ को जिलाधिकारी एलपी चौहान ने हरी झंडी दिखा समाहरणालय से रवाना किया। जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों व वनकर्मियों से कहा कि रथ के माध्यम से आमलोगों तक सरकार का यह संदेश पहुंचे और लोगों के बीच जागरूकता फैलाई जाये। एक-एक पेड़ की महत्ता और उसे काटने से पर्यावरण को पहुंचने वाली हानि जो सीधे तौर पर मानव जीवन को प्रभावित करती है की जानकारी उपलब्ध कराई जाये। उन्होंने इस जागरूकता कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। समाहरणालय के मुख्य द्वार पर नुक्क्ड़ की भी प्रस्तुति की गई जिसमें कलाकारों द्वारा वन संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश लोकगीतों के माध्यम से दिया गया। मौके पर वन प्रमंडल पदाधिकारी संजय प्रकाश,वनों के क्षेत्र पदाधिकारी बीएल मंडल, वनपाल इंद्रदेव मंडल, वन रक्षी शिवेन्द्र राय सहित वनकर्मी उपस्थित थे।