लड़की की खोज में भीमपुर पहुंची पंजाब पुलिस
छातापुर(सुपौल),संवाद सूत्र: पंजाब प्रांत के जालंधर शहर से विगत दिनों प्रेम प्रसंग में भगाकर लाई गयी
छातापुर(सुपौल),संवाद सूत्र: पंजाब प्रांत के जालंधर शहर से विगत दिनों प्रेम प्रसंग में भगाकर लाई गयी युवती की खोज में उसके परिजन पंजाब पुलिस के साथ शुक्रवार को भीमपुर पहुंचे। युवती की खोज में आयी पंजाब पुलिस की टीम द्वारा स्थानीय भीमपुर पुलिस के सहयोग से कई ठिकानों पर छापेमारी की गई। बावजूद शनिवार संध्या तक युवती को बरामद कर पाने में वे असफल रहे। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार चापी (छत्तीसगढ) निवासी मोना बाई अपनी पुत्री व अन्य परिजनों के साथ जालंधर शहर में ठेकेदारी का कार्य करती हैं। उनके साईट पर भीमपुर गाव के वार्ड नंबर 8 निवासी बहादुर कामत का पुत्र बबलू कामत कुछ समय से बतौर मिस्त्री काम करता था। इस दौरान मोना बाई की 14 वर्षीया पुत्री निशा के साथ बबलू की आखें चार हुई तथा उसके प्यार में अंधी निशा अपना घर बार छोड़ उसके साथ विगत 26 अक्टूबर को फरार हो गई। अपनी पुत्री के यूं अचानक गायब होने के बाद निशा की मा द्वारा जालंधर थाना में अपहरण का मामला दर्ज करवाया गया। दर्ज थाना काण्ड संख्या 156/14 में बबलू कामत को नामजद करते हुए उसपर अपनी पुत्री को बहला फुसलाकर भगा लिये जाने की बात बताई गई। शुक्रवार संध्या जालन्धर थाना के एएसआई धर्मेन्द्र सिंह समेत चार अन्य पुलिस कर्मी (जिनमें दो महिला पुलिस शामिल) निशा की मा मोना बाई के साथ बबलू के पैतृक घर भीमपुर पहुंचे परन्तु इस बीच पंजाब पुलिस के आने की भनक उन्हें लग गई और वे फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मानें तो उक्त दोनों नें विधिवत शादी रचा ली है तथा कई
लोगों को उन्होंने अपने शादी संबंधी प्रमाण पत्र भी दिखलाया है। बहरहाल जब तक युवती की बरामदगी नही ंहोती सच्चाई सामने नहीं आ पाएगी। भीमपुर थानाध्यक्ष शिवशकर कुमार ने इस बाबत बताया कि पुलिस द्वारा आरोपी के परिजनों पर दवाब बनाया जा रहा है ताकि युवती को जल्द से जल्द बरामद किया जा सके।