हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार
छातापुर : थाना काड संख्या 247/14 के हत्या आरोपी शैलेंद्र सिंह उर्फ सुरेंद्र सिंह को पुलिस ने स्थानीय
छातापुर : थाना काड संख्या 247/14 के हत्या आरोपी शैलेंद्र सिंह उर्फ सुरेंद्र सिंह को पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी अनुसार बुधवार को कटहरा पंचायत के मुरकुजा हाट लहेड़ी टोला स्थित एक अवैध शराब भट्ठी में आरोपी के मौजूद होने की सूचना पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने मौके पर उसे दबोच लिया तथा पुलिस को खबर दी। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने आरोपी को अपने गिरफ्त में ले लिया। हत्या के इस मामले में यह चौथी गिरफ्तारी है। अभी भी पाच नामजदों में टुनटुन सिंह फरार चल रहा है। मालूम हो कि प्रखंड के सोहटा पंचायत में 30 वर्षीय मछुआरा की हत्या धारदार हथियार से कर दी गयी थी। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार शैलेंद्र को गुरूवार को न्यायिक हिरासत में भेजा जायेगा।