पैक्स चुनाव : त्रिवेणीगंज में 60 व छातापुर में 65 फीसदी मतदान
सुपौल जेएनएन: जिले के त्रिवेणीगंज व छातापुर प्रखंड में पैक्स चुनाव को ले रविवार को हुआ मतदान शांतिपू
सुपौल जेएनएन: जिले के त्रिवेणीगंज व छातापुर प्रखंड में पैक्स चुनाव को ले रविवार को हुआ मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। त्रिवेणीगंज प्रखंड में 60 फीसदी व छातापुर में 65 फीसदी मतदान की सूचना है। मतदान को ले प्रशासन द्वारा चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थी। मतदान केंद्रों पर पुलिस जवान सजग और सक्रिय देखे गए। त्रिवेणीगंज में प्रखंड क्षेत्र के 26 पंचायतों में रविवार को छठे चरण में आयोजित पैक्स चुनाव कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण, भयमुक्त व निष्पक्ष माहौल में संपन्न हो गयी। कुल 52 हजार 406 मतदाताओं में 60 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
मतदान शांतिपूर्ण व निष्पक्ष संपन्न करवाने को लेकर एसडीओ डा. मनोज कुमार झा, डीएसपी चन्द्रशेखर प्रसाद विद्यार्थी, आरडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी प्रशात कुमार, सीओ अरविंद मिश्र, पुलिस निरीक्षक जयशकर सिंह, थानाध्यक्ष मो. नजीमउद्दीन आदि लगातार मतदान केंद्रों को जायजा लेते देखे गए। निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि प्रखंड के 27 पंचायतों में से 26 पंचायतों में मतदान संपन्न करवाये गए हैं। जिसमें कुल 52 हजार 406 मतदाताओं में 60 प्रतिशत के लगभग मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बताया कि 20 अक्टूबर को मतगणना के बाद नतीजे की घोषणा की जाएगी। दूसरी ओर छातापुर में कृषि साख सहयोग समिति 1/4पैक्स1/2 निर्वाचन 2014 के लिए रविवार को हुआ मतदान प्रखंड में शातिपूर्वक संपन्न हो गया। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुए मतदान में 65 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के दौरान कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। हालांकि तनावपूर्ण स्थिति के आशका को लेकर चुन्नी, घीवहा एवं जीवछपुर पैक्स में सुरक्षा का विशेष इंतजाम किया गया था। शातिपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न कराने हेतु प्रशासन तत्पर दिखी। एसडीओ त्रिवेणीगंज डा. मनोज कुमार झा, एसडीपीओ चंद्रशेखर विद्यार्थी मतदान केंद्रों पर भ्रमणशील रह कर स्थिति पर नजर बनाए हुए थे। जबकि प्रभारी पदाधिकारी सह वरीय उपसमाहर्ता उपेंद्र प्रसाद सिंह एवं आरडीओ छातापुर कर्पूरी ठाकुर मतदान कार्य के संचालन में जुटे हुए थे। सुबह सात बजे से प्रारंभ मतदान का दौर अपराह्न तीन बजे तक चला। निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ श्री ठाकुर ने बताया कि मतगणना का कार्य सोमवार सुबह सात बजे से प्रारंभ होगा। इस दौरान मतगणना परिसर से सौ गज की दूरी तक निषेद्याज्ञा लागू रहेगी। जदिया में थाना क्षेत्र अंतर्गत रविवार को शाति पूर्ण माहौल में पैक्स का चुनाव संपन्न हो गया। रविवार के सुबह आरंभ इस चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए सुबह से ही मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की भीड़ लगनी शुरू हो गयी। क्षेत्र अंतर्गत सभी मतदान केन्द्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु महिला मतदाताओं की भी खासी भीड़ देखी गयी।