दहेज हत्यारोपी गिरफ्तार
छातापुर(सुपौल),संवाद सूत्र: राजेश्वरी ओपी थानाक्षेत्र के भवानीपट्टी गाव में वर्ष भर पूर्व हुई दहेज ह
छातापुर(सुपौल),संवाद सूत्र: राजेश्वरी ओपी थानाक्षेत्र के भवानीपट्टी गाव में वर्ष भर पूर्व हुई दहेज हत्या के सिलसिले में नामजद एक अभियुक्त को छातापुर पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष रणविजय सिंह से मिली जानकारी अनुसार उक्त मामले को ले मृतका के पिता कपिल देव साह द्वारा दर्ज छातापुर थानाकाड कांड संख्या 215/13 के संदर्भ में डीआईजी सहरसा द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने का आदेश दिया गया था। जिसके बाद पुलिस ने भवानीपट्टी निवासी बौकू साह उर्फ रामेश्वर साह को शनिवार गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में सुपौल कारागार भेज दिया।
------------------- निधन पर शोक सभा
छातापुर : प्रखंड के ग्वालपाड़ा पंचायत के निवर्तमान मुखिया जगदीश प्रसाद यादव का शनिवार दोपहर आकस्मिक निधन हो जाने से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। स्व. यादव के निधनोपरात काफी संख्या में उनके शुभचिंतक मृतक के अंतिम दर्शन को पहुंच रहे हैं। श्री यादव की मौत की खबर मिलते ही उनके मीरापट्टी स्थित निवास स्थल पर लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो गई। उनका अंतिम संस्कार रविवार को किया जाएगा। लगातार पैंतीस वर्षो तक पंचायत के मुखिया पद को सुशोभित करने वाले स्व. यादव शुरूआती राजनीतिक जीवन से लगातार जनता दल के कट्टर समर्थक रहे। उनकी गिनती क्षेत्र के कद्दावर नेताओं में की जाती थी। निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में अरविन्द यादव, पंकज यादव, प्रमोद यादव, धीरेन्द्र यादव, अनुरंजन यादव, मो. हसन अंसारी, अकील अहमद खां, रामेश्वर यादव समेत अन्य लोग शामिल हैं।