चित्रगुप्त पूजा को लेकर कमेटी गठित
सुपौल, जागरण संवाददाता : सार्वजनिक पूजा स्थल गांधी मैदान में श्री-श्री 108 चित्रगुप्त पूजनोत्सव हेत
सुपौल, जागरण संवाददाता : सार्वजनिक पूजा स्थल गांधी मैदान में श्री-श्री 108 चित्रगुप्त पूजनोत्सव हेतु एक आम बैठक बुधवार की संध्या आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता सेवानिवृत जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमरनाथ सहाय ने की। बैठक में चित्रगुप्त पूजा को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। मौके पर पूजा हेतु नई कमेटी का भी गठन किया गया। जिसमें अमरनाथ सहाय अध्यक्ष, विनोद शंकर कर्ण, विजय कुमार श्रीवास्तव, श्याम प्रसाद वर्मा, सुबोध लाल दास को उपाध्यक्ष बनाए गए। संतोष कुमार श्रीवास्तव सचिव, शारदा कुमार, सुशील कुमार दास, शशांक राज, रामचन्द्र दत्त को संयुक्त सचिव की जिम्मेवारी सौंपी गई। राजीव कुमार मल्लिक को कोषाध्यक्ष व रूद्र प्रताप लाल को अंकेक्षक बनाया गया। वहीं कार्यकारिणी में सदस्य के रूप में नरेश लाल दास, आशिष रंजन, ब्रह्मादेव लाल दास, माधव प्रसाद मल्लिक, विजय प्रकाश, विष्णु लाल दास का चुनाव किया गया। पूजा के मौके पर 25 अक्टूबर को शैक्षणिक तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन का निर्णय लिया गया। जिसकी जिम्मेवारी शशांक राज को सौंपी गई। पूजा के बाद 9 नवंबर को पूजा समिति की एक आवश्यक बैठक बुलाने का भी निर्णय लिया गया।