बिहार बचाओ-बिहार बनाओ अभियान को ले भाजपा की बैठक
राघोपुर:प्रखंड क्षेत्र के खूबलाल मध्य विद्यालय रामविशनपुर में भारतीय जनता पार्टी की एक बैठक बिहार बच
राघोपुर:प्रखंड क्षेत्र के खूबलाल मध्य विद्यालय रामविशनपुर में भारतीय जनता पार्टी की एक बैठक बिहार बचाओ-बिहार बनाओ अभियान के तहत की गई। बैठक की अध्यक्षता पंचायत अध्यक्ष अनंदी प्रसाद दास ने की। मौके पर लाल जी स्वर्णकार ने कहा पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विकास की गाड़ी से उतर कर विनाश की गाड़ी पर चढ़ गये एवं डमी को बिहार का मुख्यमंत्री बना दिया। बिहार में विकास का कार्य अवरुद्ध है। वही मंडल अध्यक्ष सियाराम भगत ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाये रखने और विधान सभा चुनाव की तैयारी की दिशा में काम करने को कहा। मौके पर युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष संजीव दास, मो. सलाउद्दीन, गंगा प्रसाद दास, परमानंद दास, कृष्ण कुमार मुन्ना सहित पंचायत कार्यकत्र्ता मौजूद थे।