धरना को सफल बनाने के लिए जदयू की बैठक
निर्मली (सुपौल),संवाद सहयोगी: आगमी 20 अक्टूबर को जिला मुख्यालय परिसर में जदयू कार्यकर्ताओं द्वारा आय
निर्मली (सुपौल),संवाद सहयोगी: आगमी 20 अक्टूबर को जिला मुख्यालय परिसर में जदयू कार्यकर्ताओं द्वारा आयेाजित धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर शुक्रवार को नगर भवन निर्मली में अनुमंडल क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक संपन्न हुई। जदयू के निर्मली प्रखंड अध्यक्ष नथुनी मंडल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुये वक्ताओं ने कहा कि सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने की दिशा में चरणबद्ध तरीके से आदोलनरत हैं। इस माग के समर्थन में पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता लगातार संघर्षरत हैं। उक्त माग की पूर्ति के लिये सूबे के सभी जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाना है। कहा कि केंद्र सरकार बिहार के साथ दोहरी नीति अपना रही है। उनके भेदभावपूर्ण रवैया के कारण ही बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नही मिल पा रहा है। वक्ताओं ने धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अधिक से अधिक संख्या में लोगों को जिला मुख्यालय पहुंचने की अपील की है। बैठक को नगर अध्यक्ष गोपाल साह, जीवनेश्वर साह, पर्यवेक्षक राजेश्वर चौपाल, राम अवतार साह, भगवान चौधरी, खुर्शीद आलम, सुरेश प्रसाद शर्मा, रंजीत नायक, पवन कुमार कामत, वीरेन्द्र कुमार विमल, चंदन कुमार,भूवनेश्वर मंडल, लक्ष्मी ठाकुर, मो. इलियास, निर्मल मेहता, अर्जुन मेहता आदि ने भी संबोधित किया। मंच संचालन जदयू के मरौना प्रखंड अध्यक्ष लोकेशनाथ मंडल ने किया।