रजनीश बने भाजपा चुनाव मंच के जिलाध्यक्ष
सुपौल, जागरण संवाददाता:भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष नागेन्द्र नारायण ठाकुर ने आगामी विधान सभा चुनाव में पार्टी की पांचों विधान सभा में जीत सुनिश्चित करने के मद्देनजर चुनाव आयोग मंच का गठन किया है। गठित उक्त मंच के जिलाध्यक्ष के पद पर रजनीश कुमार सिंह मनोनीत किया है। श्री ठाकुर ने श्री सिंह के मनोनयन पर कहा है कि चुनाव आयोग मंच के जिलाध्यक्ष के रुप श्री सिंह संगठन को मजबूत बनाने एवं आगामी चुनाव में पार्टी को जिले के सभी विधान सभा सीटों पर जीत दिलाने के सतत प्रयत्नशील रहेंगे। मंच के जिलाध्यक्ष के रुप में श्री सिंह के मनोनयन पर काफी संख्या में भाजपाईयों ने खुशी व्यक्त किया है तथा उन्हें बधाई दी है। बधाई देने वालों में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डा.रामनरेश प्रसाद सिंह, जिला उपाध्यक्ष मनोज पाठक, दिलीप सिंह, पवन कुमार अग्रवाल, महामंत्री रणधीर ठाकुर, जिला मंत्री सरिता मिश्रा, रंजू झा, नगर अध्यक्ष बलराम कामत, परमानन्द सिंह सहित अन्य शामिल हैं।